Best Deals ka ek hi Option Login +91 99282 23456 info@1reception.com

News 26 Nov 2026 Jaipur

संविधान दिवस पर राजस्थान विधानसभा में विशेष गैलरी, वेबसाइट पर जान सकेंगे अजमेर की पहली विधानसभा का इतिहास

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को राजस्थान विधानसभा में अजमेर विधानसभा के इतिहास पर आधारित विशेष गैलरी का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसमें अजमेर-मेरवाड़ा की अलग विधानसभा के गठन, उसकी बैठकों, राजनीतिक गतिविधियों और राजस्थान में विलय से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी।

अजमेर की पहली विधानसभा का इतिहास अब गैलरी और वेबसाइट के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचेगा। गैलरी का संचालन और देखरेख राज्य सरकार का साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग करेगा।

इस पहल के तहत राजस्थान विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक विशेष वेबसाइट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके जरिए विद्यार्थी, शोधकर्ता और इतिहास में रुचि रखने वाले लोग अजमेर विधानसभा का इतिहास ऑनलाइन जान सकेंगे।

वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी ऐतिहासिक जानकारियां

वेबसाइट पर अजमेर विधानसभा के गठन से लेकर उसके कामकाज और राजस्थान में विलय तक की पूरी टाइमलाइन उपलब्ध होगी। इसमें उस दौर के अखबारों में प्रकाशित खबरों की कटिंग, ऐतिहासिक दस्तावेज और शुरुआती बैठकों की कार्यवाही से जुड़ी जानकारियां भी अपलोड की जाएंगी।

इस पहल से शोधकर्ताओं को पुराने रिकॉर्ड और ऐतिहासिक संदर्भ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगे।

1952 में हुआ था अजमेर विधानसभा का गठन

मई 1952 में अजमेर-मेरवाड़ा क्षेत्र में 30 सदस्यों वाली अलग विधानसभा का गठन हुआ था। इसकी अपनी प्राक्कलन समिति, लोक लेखा समिति, विशेषाधिकार समिति और याचिका समिति थीं।

नवंबर 1956 में राज्य पुनर्गठन के बाद अजमेर का राजस्थान में विलय हुआ। अजमेर विधानसभा के सदस्यों को राजस्थान की पहली विधानसभा का सदस्य माना गया।