Best Deals ka ek hi Option Login +91 99282 23456 info@1reception.com

News 26 Nov 2026 Jhalawar

दीपावली पर सीज 3 हजार किलो मावा जांच में निकला शुद्ध, 20 दिन बाद लौटाया स्टॉक

झालावाड़ के मिश्रौली में दीपावली के दौरान मिलावट की आशंका में खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 9 लाख रुपये का 3 हजार किलो मावा सीज किया था। कोटा फूड लैब की जांच में मावे का नमूना निर्धारित मानकों पर खरा उतरा। विभाग ने 24 नवंबर को पूरा स्टॉक डेयरी संचालक को वापस सौंप दिया। हालांकि, त्योहारी सीजन निकल जाने से व्यापारी के हाथ से बिक्री का बड़ा अवसर निकल गया।