Best Deals ka ek hi Option Login +91 99282 23456 info@1reception.com

News 23 Nov 2026 Dwarka

द्वारकाधीश मंदिर में पहली बार फोटो और वीडियो शूट की अनुमति, श्रद्धालुओं को देना होगा 2,500 रुपये शुल्क

गुजरात के द्वारका स्थित प्रसिद्ध जगत मंदिर में पहली बार निर्धारित नियमों के तहत फोटो और वीडियो शूट करने की अनुमति मिलेगी। हालांकि, श्रद्धालु अपनी मर्जी से मंदिर में फोटो या वीडियो नहीं बना सकेंगे।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से नियुक्त अधिकृत फोटोग्राफर ही निर्धारित शर्तों के अनुसार तस्वीरें और वीडियो बना सकेंगे।

फोटोग्राफी के लिए देना होगा 2,500 रुपये शुल्क

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु भगवान के भोग, मनोरथ और ध्वजारोहण के दौरान तस्वीरें खिंचवा सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को 2,500 रुपये का निर्धारित शुल्क देना होगा।

मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की अनुमति केवल अधिकृत फोटोग्राफरों के माध्यम से ही मिलेगी।