पांच दिवसीय हड़ताल समाप्त करने की घोषणा
सफारी टैक्सी एसोसिएशन, कुम्भलगढ़
जिला राजसमंद (राजस्थान)
जंगल सफारी टैक्सी एसोसिएशन, कुम्भलगढ़ के समस्त सदस्यों द्वारा अपनी विभिन्न जायज मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल के संबंध में आज महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माननीय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF), राजस्थान, जयपुर एवं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत पाल सिंह जी और होटल श्री सिद्धपुरम के MD श्री राम बिहारी कोशिक जी साहब के सहयोग से फोन पर वार्तालाप कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया था। इस दौरान माननीय अधिकारी महोदय द्वारा एसोसिएशन की सभी मांगों का जल्द से जल्द समाधान करवाने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
साथ ही, लंबे समय से लंबित भुगतान की समस्या के संबंध में लगभग दो माह की बकाया राशि भी जमा करवा दी गई है।
माननीय प्रधान मुख्य वन संरक्षक महोदय से मिले आश्वासन एवं बकाया राशि जमा होने के पश्चात एसोसिएशन ने आपसी सहमति एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि दिनांक 07 नवंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी।
एसोसिएशन को आशा है कि विभाग द्वारा शेष सभी मांगों का भी निर्धारित समय में सकारात्मक समाधान किया जाएगा, ताकि भविष्य में भुगतान संबंधी समस्याओं एवं अन्य परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
एसोसिएशन समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने इस संघर्ष के दौरान एकजुटता, धैर्य और अनुशासन बनाए रखा।
हमारी एकता ही हमारी ताकत है। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी सभी साथी संगठन की मजबूती एवं अपने अधिकारों के लिए इसी प्रकार एकजुट रहेंगे।
धन्यवाद।
जारीकर्ता:
अध्यक्ष:- लक्ष्मण सिंह (9521712226)
एवं समस्त कार्यकारिणी
जंगल सफारी टैक्सी एसोसिएशन, कुम्भलगढ़
जिला राजसमंद (राजस्थान)