Best Deals ka ek hi Option +91 99282 23456 info@1reception.com

News 7 Nov 2026 Jaipur

दिवाली पर होटल इंडस्ट्री को प्रेवोयर इन्फोटेक का बड़ा तोहफा, लॉन्च किया ‘प्रभारी’ क्लाउड सॉफ्टवेयर

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की अग्रणी डिजिटल मार्केटिंग एवं सॉफ्टवेयर कंपनी प्रेवोयर इन्फोटेक ने दिवाली के शुभ अवसर पर होटल उद्योग को बड़ा तोहफा देते हुए अपना नया 100% क्लाउड-बेस्ड होटल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर ‘प्रभारी’ (Prabhari) लॉन्च किया है।

कंपनी का होटल सॉफ्टवेयर प्रेवोटेल (Prevotel) पिछले 10 वर्षों से सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहा है, जिसके भारत एवं विदेशों में 400 से अधिक इंस्टॉलेशन हो चुके हैं। प्रेवोटेल एक डेस्कटॉप-बेस्ड सॉफ्टवेयर है, जबकि अब कंपनी ने बदलती तकनीक और होटल इंडस्ट्री की जरूरतों को देखते हुए पूरी तरह क्लाउड-बेस्ड ‘प्रभारी’ लॉन्च किया है।

कंपनी के अनुसार, प्रभारी की सबसे बड़ी खासियत है बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों के मुकाबले बेहद कम कीमत में ज्यादा फीचर्स। इसे बड़े स्वतंत्र होटलों और होटल चेन की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

प्रेवोयर इन्फोटेक के डायरेक्टर रोहित गर्ग ने बताया, प्रभारी के जरिए हम होटल इंडस्ट्री को अगली पीढ़ी की तकनीक बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध करा रहे हैं। जिस कीमत में हम इतने फीचर्स दे रहे हैं, वह बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए भी चुनौती होगी।

वहीं, कंपनी के सॉफ्टवेयर विभाग के प्रमुख धर्मेंद्र प्रजापत ने बताया कि ‘प्रभारी’ को आधुनिक होटल संचालन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बड़े स्वतंत्र होटलों और होटल चेन को एक ऐसा क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जिससे होटल मैनेजमेंट अधिक आसान, तेज और व्यवस्थित हो सके।

हॉस्पिटैलिटी डिजिटल मार्केटिंग और होटल सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी प्रेवोयर इन्फोटेक का यह नया लॉन्च दिवाली पर होटल व्यवसायियों के लिए एक खास उपहार माना जा रहा है।