Best Deals ka ek hi Option Login +91 99282 23456 info@1reception.com

News 10 Nov 2026 Khatu Shyam Ji

खाटूश्यामजी मंदिर में 12 नवंबर को विशेष सेवा-पूजा, रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शन रहेंगे बंद

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

मंदिर कमेटी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

बाबा श्याम के दर्शन 11 नवंबर की रात्रि 10 बजे से 12 नवंबर की शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद श्रद्धालु पुनः बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोग करें।